Home खेल तैयार हो जाएँ, थोड़ी देर होगा विश्व कप का सबसे बड़ा मुकाबला

तैयार हो जाएँ, थोड़ी देर होगा विश्व कप का सबसे बड़ा मुकाबला

672
0

मुंबई। टीम इंडिया अपना दूसरा एकदिवसीय विश्वकप का मुकाबला थोड़ी देर में शुरू होने वाला है. रविवार को ऑस्ट्रेलिया से टीम इंडिया खेलेगी. टीम के स्टार बल्लेबाज और विकेट कीपर महेंद्र सिंह धोनी के दस्तानों के विवाद के बीच गत चैम्पियन से भारत का यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण है.
बता दें कि विश्वकप के शुरुआती मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में भारत को शानदार जीत हासिल की थी. लेकिन इस मैच धोनी के दस्तानों को लेकर विवाद शुरू हो गया. उल्लेखनीय है कि धोनी ने मैच के दौरन बलिदान बैज का इस्तेमाल अपने दस्तानों पर किया था. इस पर आईसीसी ने आपत्ति जताई और धोनी को यह दस्ताने पहनने से रोक दिया. हालांकि बीसीसीआई का कहना है कि इस बारे में अभी आईसीसी से चर्चा की जाएगी. विश्वकप क्रिकेट में अभी भारत ने एक ही मुकाबला खेला है. जबकि ऑस्ट्रेलिया दो मैच खेलकर दोनों ही जीत चुका है. इसलिए यह मुकाबला काफी कड़ा होने की संभावना है. टीम इंडिया के बल्लेबाज और गेंदबाज पूरे फॉर्म में है इसलिए वे ऑस्ट्रेलिया के सामने काफी कड़ी चुनौती पेश करेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here