नई दिल्ली। वरिष्ठ अभिनेता और नाटककार गिरीश कर्नाड का सोमवार की सुबह बेंगुलुरू में निधन हो गया. वे 81 साल के थे. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनके निधन से बॉलीवुड गहरे सदमे में है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है.
गिरीश कर्नाड सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है फिल्म में आखिरी बार नजर आए थे. 1960 के दशक में उनके यायाती, तुगलक जैसे नाटकों को काफी प्रशंसा मिली थी. कर्नाड को पद्मश्री और पद्म भूषण से नवाजा जा चुका है. गिरीश कर्नाड एफटीआईआई पुणे में डायरेक्टर के पद पर भी रह चुके हैं.



