Home छत्तीसगढ़ प्रभाकर चौबे स्मृति प्रथम संवाद : लोकतंत्र की नई चुनौतियां पर ...

प्रभाकर चौबे स्मृति प्रथम संवाद : लोकतंत्र की नई चुनौतियां पर ईश्वर सिंह दोस्त का सारगर्भित व्याख्यान

1049
0

रायपुर . प्रगतिशील लेखक संघ रायपुर द्वारा साहित्यकार , वरिष्ठ सम्पादक स्व. प्रभाकर चौबे की स्मृति में प्रभाकर चौबे स्मृति संवाद श्रंखला का पहला आयोजन आज स्थानीय वृंदावन हॉल में सम्पन्न हुआ. उल्लेखनीय है कि प्रभाकर चौबे ताउम्र प्रगतिशील लेखक संघ से जुड़े रहे. वे छत्तीसगढ़ प्रगतिशील लेखक संघ के महासचिव व प्रलेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अध्यक्ष मंडल में भी रहे.
संवाद श्रंखला के पहले आयोजन में मुख्य वक्ता भोपाल से आमंत्रित युवा विचारक व स्वतंत्र लेखक डॉ ईश्वर सिंह दोस्त थे तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार व सम्पादक ललित सुरजन थे. विषय प्रवेश अरुणकांत शुक्ला ने किया. ईश्वर ने कबीर जंयती पर कबीर की ही भाँति खरी -खरी दो टूक बात की.
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों से प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here