Home छत्तीसगढ़ जगदलपुर में गुन्डाधुर की प्रतिमा को तोड़े जाने के बाद विवाद गहराया

जगदलपुर में गुन्डाधुर की प्रतिमा को तोड़े जाने के बाद विवाद गहराया

1279
0

जगदलपुर- शहर के गीदम रोड स्थित शहीद गुंडाधुर की प्रतिमा तोडऩे का मामला अब बढ़ रहा है. आदिवासी महासभा ने भी अफसरों को चेतावनी दी है कि तोड़-फोड़ करने वाले लोगों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो फिर उग्र आंदोलन किया जाएगा.

आदिवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष कुंजाम ने कहा कि शहीद गुंडाधुर बस्तर के नायक थे उनके प्रति अपार आस्था है. मूर्ति तोडऩे वाले लोगों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए और ऐसे लोगों की गिरफ्तारी भी होनी चाहिए. आदिवासी संगठनो द्वारा बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों की तैयारी की जा रही है .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here