Home छत्तीसगढ़ पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बस्तर दौरे पर

पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बस्तर दौरे पर

604
0

4 से 7 जुलाई बस्तर में गुजारेंगे , दो विधानसभा सीटों के लिए तैयारियां , कार्यकर्ता  संपर्क शुरू

7 जुलाई से 12 जुलाई तक सभी जिलों में धरना प्रदर्शन

रायपुर. नव नियुक्त पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कल पहली बार राजीव भवन पहुंचे थे . जहाँ पर कांग्रेसियों ने अपने अध्यक्ष का जमकर स्वागत किया. मोहन मरकाम ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि मैं बस्तर से आता हूं इसलिए सबसे पहले माता दंतेश्वरी के दर्शन कर क्षेत्र में सघन दौर करूंगा. मेरी प्राथमिकता दोनों सीट जीतने की है. इसलिए सबसे पहले बस्तर क्षेत्र में संगठन की मजबूती पर कार्य करूंगा. उन्होंने केरोसिन तेल का राज्य का कोटा घटाने पर पीएम मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मोदी राज्य की जनता से भेदभाव कर रहे हैं. प्रदेश के 40 हजार घरों में बिजली नहीं आई है, ऐसे में ग्रामीण दिया कैसे जलाएंगे. मरकाम ने केन्द्र द्वारा प्रदेश की उपेक्षा किये जाने पर केन्द्र सरकार के खिलाफ राज्य भर में जिलास्तरीय धरना प्रदर्शन किये जाने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि 7 जुलाई से 12 जुलाई तक सभी जिलों में धरना प्रदर्शन किया जाएगा.

कल दिनांक 03.07.2019 बुधवार को सुबह 9.30 बजे केशकाल से रवाना होंगे. सुबह 10 बजे केशकाल में आयोजित रैली में शामिल होंगे. सुबह 11 बजे फरसगांव स्वागत रैली. सुबह 11.30 बजे लंजोडा. दोपहर 12 बजे कोडागांव में कार्यकर्ताओं से भेंट एवं चर्चा एवं भोजन करेंगे। दोपहर 1 बजे दहिकोंगा में कार्यकर्ताओं से भेंट एवं चर्चा करेंगे. दोपहर 1.30 बजे भानपुरी में कार्यकर्ताओं से भेंट एवं चर्चा करेंगे. दोपहर 2.30 बजे बस्तर में कार्यकर्ताओं से भेंट एवं चर्चा करेंगे. दोपहर 3.30 बजे जगदलपुर.

दिनांक 4.07.2019 गुरूवार को सुबह 8 बजे मां दंतेश्वरी (जगदलपुर) मंदिर में दर्शन करेंगे। सुबह 9 बजे तोकापाल के लिये रवाना होंगे. सुबह 10 बजे तोकापाल में कार्यकर्ताओं से भेंट एवं चर्चा करेंगे। सुबह 11 बजे बास्तानार किलेपाल में कार्यकर्ताओं से भेंट एवं चर्चा करेंगे. दोपहर 12 बजे गीदम में कार्यकर्ताओं से भेंट एवं चर्चा करेंगे. दोपहर 1 बजे दंतेवाड़ा में जिला कांग्रेस कमेटी, बूथ कमेटी एवं सेक्टर प्रभारियों के साथ बैठक एवं रात्रि विश्राम दंतेवाड़ा करेंगे.

 दिनांक 05.07.2019 शुक्रवार को सुबह लोहण्डीगुडा के लिये रवाना होंगे. सुबह 11 बजे लोहण्डीगुडा में स्वागत एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी, बूथ सेक्टर प्रभारियों के साथ बैठक एवं रात्रि विश्राम करेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here