राज्य सरकार ने किया अटैचमेंट हुआ रद्द तत्काल मूल विभाग में लौटने का आदेश
कोरिया 3 जुलाई 2019. कोरिया के जिला शिक्षा अधिकारी अब अपने मूल विभाग में लौट जायेंगे. राज्य सरकार के निर्देश के बाद अब उनका अटैचमेंट रद्द कर दिया गया है. दरअसल कोरिया के जिला शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार पांडेय का मूल पद डायट के प्राचार्य का था, लेकिन वो प्रतिनियुक्ति पर जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ थे. पिछले दिनों राज्य सरकार ने वैसे तमाम शिक्षक व अधिकारियों को मूल विभाग में लौटने का फरमान जारी किया था, जो मूल विभाग से अलग गैर शैक्षणिक कामों को कर रहे थे.
इसी क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार पांडेय का स्थानांतरण उनके मूल विभाग में कर दिया गया है. राकेश कुमार पांडेय की मूल पदस्थापना नगरी के डाईट प्रचार्य के रूप में थी, डीपीआई की तरफ से जारी आदेश में तत्काल राकेश कुमार पांडेय को अपने मूल पदस्थापना में लौटने का आदेश दिया गया है. आदेश में कहा गया है कि अगर तत्काल ज्वाईनिंग नहीं की तो कार्रवाई की जायेगी.



