Home छत्तीसगढ़ मगरलोड में निजी क्षेत्र द्वारा 17 जुलाई को140 पदों पर किया जाएगा...

मगरलोड में निजी क्षेत्र द्वारा 17 जुलाई को140 पदों पर किया जाएगा प्लेसमेंट 

851
0

धमतरी, 16 जुलाई 2019(इंडिया न्यूज रूम )   जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी के तत्वावधान में औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र मगरलोड में आगामी 17 जुलाई को सुबह 11 से शाम चार बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र द्वारा रिक्त 140 पदों पर दसवीं से स्नातकोत्तर पास युवाओं की नियमानुसार वेतनमान पर भर्ती की जाएगी. उप संचालक, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से मिली जानकारी के मुताबिक इच्छुक आवेदक सभी शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता, निवास, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन, आधार कार्ड, बायोडाटा और दो पासपोर्ट साईज की फोटो के साथ नियत स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here