Home छत्तीसगढ़ आज जनचौपाल भेंट-मुलाकात में निशक्तजनों से भी मिले मुख्यमंत्री

आज जनचौपाल भेंट-मुलाकात में निशक्तजनों से भी मिले मुख्यमंत्री

606
0

मुख्यमंत्री निवास में जन चौपाल भेंट मुलाकात का आयोजन

रायपुर 31 जुलाई 2019(इंडिया न्यूज रूम) मुख्यमंत्री निवास में आज जनचौपाल भेंट-मुलाकात का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री डॉं. शिव कुमार डहरिया, महापौर प्रमोद दुबे ने भी यहां आए नागरिकों से भेंट मुलाकात में बातचीत करते हुए उनकी बातों, समस्याओं और कठिनाइयों को सुनते हुए उन पर आवश्यक कार्यवाही करने की पहल की.
यहां आए एक-एक निःशक्तजन तक, मुख्यमंत्री स्वयं चलकर पहुँचे और उनसे मुलाकात कर बातचीत की. मुख्यमंत्री ने जहाँ पीड़ितों से बातचीत करते हुए उनका हौसला बढ़ाया वही जरूरत पड़ने उन्हें तत्काल आर्थिक सहायता दी और संजीवनी जैसी विभिन्न योजनाओं से सहायता देने के निर्देश दिए.

कैंसर मरीज को संजीवनी से सहायता दिलाने के निर्देश
जनचौपाल में गले के कैंसर की बीमारी से लड़ रहे अनूप गुप्ता ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ मुलाकात की और बताया कि रुपयों की कमी के कारण नवा रायपुर के एक निजी कैंसर चिकित्सालय द्वारा उनका ईलाज नहीं किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने उन्हें संजीवनी योजना से लाभान्वित करने के तत्काल निर्देश दिए और अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here