Home देश पहली पुण्यतिथि पर अटल को श्रद्धांजलि अर्पित करता देश

पहली पुण्यतिथि पर अटल को श्रद्धांजलि अर्पित करता देश

562
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे

नई दिल्ली, 16 अगस्त 2019 ( एजेंसियां)   पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रहे अटल बिहारी वाजपेयी की आज पहली पुण्यतिथि है. देश विदेश  की जनता के साथ ही  कई बड़े नेता आज उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. नई दिल्ली में उनकी स्मृति स्थल ‘सदैव अटल’ पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के कई दिग्गज पहुंच रहे हैं. विगत वर्ष लंबी बीमारी के बाद   अटल बिहारी वाजपेयी का  निधन एम्स  में 16 अगस्त, 2018 को हो गया था. दिल्ली स्थित ‘सदैव अटल’ पर अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर बड़ा कार्यक्रम किया जा रहा है. अटल बिहारी वाजपेयी की बेटी नमिता कौल भट्टाचार्य, पौती निहारिका समेत परिवार के भी कई अन्य सदस्य वहां पर पहुंच रहे हैं.

चार राज्यों में    विधानसभा चुनाव के ठीक पहले विगत वर्ष  पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के निधन के बाद BJP ने उनकी अस्थियों को देश की 100 नदियों में प्रवाहित करने का कार्यक्रम भी बनाया था और इसकी शुरुआत हरिद्वार में गंगा में विसर्जन के साथ हुई थी. अपनी कविताओं और भाषणों के लिए हमेशा जाने वाले पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को 2014 में देश के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था. वो पहली बार 1996 में प्रधानमंत्री बने और उनकी सरकार सिर्फ 13 दिनों तक ही चल पाई थी. 1998 में वह दूसरी बार प्रधानमंत्री बने, तब उनकी सरकार 13 महीने तक चली थी. 1999 में तीसरी बार प्रधानमंत्री बने और 5 सालों का कार्यकाल पूरा किया. 2004 के बाद यू पी ए ( कांग्रेस)सरकार बनने के बाद 2009 में भी यू पी ए को अवसर मिला , इसके बाद भाजपा में प्रधानमंत्री उम्मीदवार के रूप में वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी को स्थापित करने के बाद अटल जी धीरे धीरे मुख्यधारा की राजनीति और मीडिया के लिये अप्रासंगिक होते चले गए, एकाकीपन और बढ़ती उम्र के कारण उनकी  तबीयत भी लगातार खराब रहने की वजह से लंबे समय तक वे एम्स में भर्ती रहे इस बीच राहुल गांधी का उन्हें देखने जाने से वे फिर खबरों में आये थे और भाजपा नेताओं रुझान उनकी ओर बढ़ा था . आज देश उनके देश की राजनीति में योगदान और उनके महत्वपूर्ण कार्यकाल को याद करता है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here