Home Uncategorized सुकमा क्षेत्र के बीहड़ों में आयोजन करके मनीष कुंजाम ने ताकत दिखाई

सुकमा क्षेत्र के बीहड़ों में आयोजन करके मनीष कुंजाम ने ताकत दिखाई

819
0

सुकमा, 16-9-2019  ( इंडिया न्यूज रूम ) आज   भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी व अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के नेतृत्व मे दूरस्थ कुन्ना क्षेत्र में ग्राम पंचायत कुन्दनपाल में तत्कालिन कांग्रेस सरकार चुनावी वादा निभाने जाने गांव गांव में आम सभा किया गया ,जिसमें मांगे की गई थी-
निर्दोष आदिवासियों को जेल से रिहा करने , गांव में रहने वाले आदिवासी युवा -युवतियो को नक्सली बता कर बेबुनियाद मामला दर्ज दर्ज कर जेल भेजना बन्द करने, इलाकों में हास्पिटल खोलने, स्कूल ,छात्रावास खोलने, जिले में शिक्षको कि 1500 से अधिक रिक्त पदो कि क्षेत्रीय भाषायी के आधार पर भर्ती करने, स्थानीय बेरोजगारो को रोजगार दिया जाने, रोजगार ,बेरोजगारी भत्ता दिये जाने, पिछले दो वर्षो में जिले के भीतर प्रधानमंत्री सड़क योजना व लोक निर्माण विभाग के व्दारा निर्मित सड़को में क्षेत्रीय सवेदनीलता की आड़ में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार कर गुणवत्ताविहिन सड़को का निर्माण किया गया है , सभी की क ड़ा ई   से जांच कर खराब सड़को का पुर्ननिर्माण करवाया जाने,आदि क्षेत्र के मूलभूत समस्याओं की सभी मुद्दो को लेकर आम सभा में सम्बोदित किया गया.
अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष – मनीष कुंजाम ने सभा को सम्बोदित करते हुए वर्तमान सरकार ने चुनाव मे जो वादा किया है जो निर्दोष आदिवासी जेल में बन्द है सरकार आते ही एक माह मे रिहा करने के लिए किया था लेकिन अब तक एक को भी रिहा कर नही  किया गया ,      इस वादा को जब तक पुरा नही करेगी,  सरकार को वादा पुरा करने केलिए संघर्ष करते रहेंगे; वादा पुरा नही हुआ तो बस्तर मे इन मांगो को लेकर उग्र आंदोलन बस्तर बन्द करने जैसा सघर्ष करने की बात कहा है.


सभा को सम्बोदित करते हुए रामा सोड़ी, देवाराम मण्डावी, महेश कुजाम , रामकुमार पोड़ियाम, चिगा करताम, गंगाराम यादव, सोना राम, बामन कोर्राम ने भी क्षेत्र की मूलभूत समस्या शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, स्कूलो में शिक्षको की रिक्त पदों पर स्थानीय बेरोजगारो को रोजगार दिये जाने शैक्षणिक अव्यवस्थाओ को निराकरण करने आदि मांगो को लेकर सम्बोधन किया गया. इस अवसर पर कुन्ना क्षेत्र के पांच पंचायत के ग्रामीण डब्बा कोड़ता, कुन्ना, कुंन्दनपाल, पेदारास, आदि से उपस्थित रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here