Home इवेंट कोलकाता में सज़ा बाजार, दिवाली की सजावट के साथ कालीपूजा की तैयारियां...

कोलकाता में सज़ा बाजार, दिवाली की सजावट के साथ कालीपूजा की तैयारियां शुरू

1393
0

कोलकाता 22 अक्टूबर 2019( इंडिया न्यूज रूम)                  पूर्वी भारत के इलाकों में पहले आमतौर पर दिवाली बहुत ही कम मनाई जाती थी उसकी तुलना में छठपर्व और बंगाल उड़ीसा असम में काली पूजन के मंडपो की धूम ज्यादा हुआ करती थी, अब धीरे धीरे रोशनी और पटाखों का त्यौहार दिवाली भी यहां के जनमानस में अपना स्थान बना चुका है.

कोलकाता के श्यामबाजार, धर्मतल्ला, बड़ा बाजार और अन्य छोटे बाजारों में त्योहारों की दस्तक देखी जा सकती है, गन्नो के ढेर , सजावटी रंगबिरंगे दिए, झालर, आकर्षक साज सज्जा के सामानों से बाजार अटा पड़ा है, ग्राहकों की प्रतीक्षा है, बिक्री अभी धीमी गति से जारी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here