Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री आज रात से नई दिल्ली,गुजरात प्रवास पर

मुख्यमंत्री आज रात से नई दिल्ली,गुजरात प्रवास पर

829
0

मुख्यमंत्री आज रात नई दिल्ली जाएंगे, निकाय चुनाव के बाद पहला दौरा
रायपुर 20 दिसंबर 2019 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 और 21 दिसंबर को नई दिल्ली और गुजरात के प्रवास पर रहेंगे. निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 20 दिसंबर को रात्रि 8 बजे रायपुर से विमान द्वारा रवाना होकर रात्रि 10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगे और वहां छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे. मुख्यमंत्री अगले दिन 21 दिसंबर को पूर्वान्ह 11.30 बजे नई दिल्ली के हॉटल ताज में आयोजित फिक्की के 92वें वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे. कार्यक्रम के बाद गुजरात के अहमदाबाद होते हुए अपरान्ह 3.40 बजे उंझा जिले के मेहसाणा पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री वहां आयोजित लक्षचण्डी महायज्ञ में शामिल होने के उपरांत रात्रि 9 बजे रायपुर लौट आएंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here