Home देश अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप का पीएम मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप का पीएम मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत

551
0
अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड टं्रप से गले मिलकर गर्मजोशी स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, साथ में अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया टं्रप।

अहमदाबाद। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा के तहत आज यहां पहुंच गये। ट्रंप का विमान यहां सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपराह्न 11 बज कर 40 मिनट पर उतरा। उनकी अगवानी के लिए स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वहां मौजूद थे। पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर ट्रंप को गले लगाकर उनका स्वागत किया। उनके साथ फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओब्रायन, वाणिज्य मंत्री विलबर रॉस, ऊर्जा मंत्री डैन ब्रोइलेट समेत अन्य 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य हैं। पारंपरिक संगीत और नृत्य के साथ ट्रंप का लाल गलीचे पर स्वागत किया गया।

ट्रंप और मोदी आज यहां एक भव्य रोड शो ‘इंडिया रोड शोÓ तथा इसके बाद दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में एक लाख से अधिक लोगों की मौजूदगी में होने वाले ‘नमस्तेÓ ट्रंप कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
मोदी भी आज सुबह लगभग दस बजे यहां पहुंचे थे। दोनो नेता हवाई अड्डे से 20 किमी से अधिक लंबा रोड शो शुरू करेगे। इस दौरान वह शहर हवाई अड्डे से महात्मा गांधी के ऐतिहासिक साबरमती आश्रम जायेंगे और वहां कुछ समय बिताने के बाद वापस रोड शो करते हुए शहर के मोटेरा इलाके में पुननिर्मित सरदार पटेल स्टेडियम पहुंचेगे जहां नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम मं शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा राष्ट्रपति ट्रंप का संयुक्त संबोधन होगा। इससे पहले जाने माने सूफी संगीतकार कैलाश खेर समेत कई कलाकार अपनी प्रस्तुतियां भी देंगे। स्टेडियम का स्वामित्व रखने वाले गुजरात क्रिकेट संघ के अध्यक्ष तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।
यह किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति की पहली गुजरात यात्रा है।

हवाई अड्डे पर ही भव्य स्वागत के बाद ट्रंप मोदी के साथ 20 किमी से भी अधिक लंबे ‘इंडिया रोड शोÓ में शिरकत करेंगे। इसके बाद नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम होगा। दोनो कार्यक्रमों के मद्देनजर 14 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। पूरे रास्ते में दोनो नेताओं के बड़े बड़े कट आउट लगाये गये हैं और होर्डिंग्स लगाये गये हैं। नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम की शुरूआत दोपहर एक बज कर पांच मिनट पर होगी। ट्रंप को इस यात्रा के दौरान खमण समेत कई पारंपरिक गुजराती व्यंजनों का भी आस्वादन कराया जायेगा।

इस बीच, यहां साबरमती आश्रम में ट्रंप के स्वागत के लिए काफी तैयारियां भी की गयी हैं। सरकारी कार्यक्रम के अनुसार ट्रंप रोड शो के दौरान दोपहर सवा बारह बजे यहां राणिप इलाके में स्थित महात्मा गांधी के इस ऐतिहासिक आश्रम पर पहुंचेगे जहां यहां आने वाले हर बड़े राष्ट्राध्यक्ष को पारंपरिक तौर पर लाया जाता रहा है। वह और उनकी पत्नी मेलेनिया ट्रंप, मोदी के साथ आश्रम में साबरमती नदी के किनारे भी कुछ समय गुजारेंगे।
हवाई अड्डे से ही शुरू होने वाले रोड शो के दौरान सड़क के किनारे बने 28 मंचों पर कलाकार भारतीय संस्कृति की झांकी प्रस्तुत करते हुए रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। ट्रंप की इस यात्रा के मद्देनजर शहर में यातायात मार्ग में व्यापक फेरबदल किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here