Home बिलासपुर संभाग कोरबा खड़ी ट्रेलर से टकराई बोलेरो, तीन की मौत, दो गंभीर

खड़ी ट्रेलर से टकराई बोलेरो, तीन की मौत, दो गंभीर

913
0
कोरबा। बीती रात शुक्लाखार के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से तेज रफ्तार बोलेरो जा टकराई। हादसे में बोलेरो सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौका स्थल पर ही एक की मौत हो गई। अस्पताल लाते समय दूसरे ने दम तोड़ दिया। वहीं देर रात उपचार के दौरान एक अन्य घायल की मौत हो गई। हादसे में घायल दो अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पंचनामा उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिछली रात्रि लगभग 9 बजे शुक्लाखार में हुई दुर्घटना में ट्रेलर क्रमांक सीजी-15एसी-3075 से बोलेरो क्रमांक सीजी-12एपी-6361 टकरा गई। दुर्घटना के दौरान बोलेरो काफी रफ्तार में थी। उसमें पांच युवक सवार थे। ये बांकीमोंगरा से कटघोरा जा रहे थे। घर पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया। इसमें शांतिनगर के रहने वाले मनीष सोनवानी 23 वर्ष और प्रवीण लहरे 23 वर्ष की मौत हो गई। आनन-फानन में युवकों को कटघोरा चिकित्सालय ले जाया गया। वहां परीक्षण के दौरान चिकित्सक ने इनके मृत होने की पुष्टि की। मृतकों के तीन साथी रिशु, रितेश और रूपेश को चोटें आई है। उनका प्राथमिक उपचार कटघोरा में किया गया। स्थिति नाजुक होने पर तीनों को ट्रामा सेंटर कोरबा रेफर किया गया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल रितेश सिदार की भी उपचार के दौरान मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here