Home छत्तीसगढ़ अगले 24 घंटे में भी छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में बारिश की...

अगले 24 घंटे में भी छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना…अलर्ट जारी

530
0
file photo

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पूरे छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में काफी बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 24 घंटे में भी छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

राजधानी रायपुर की बात करें तो 120 साल बाद फरवरी माह में बारिश का रिकॉर्ड टूट सकता है, अब तक का रिकॉर्ड के मुताबिक एक में सर्वाधिक 118 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि इस साल अब तक फरवरी माह में लगभग 97 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है आज भी बारिश की संभावना है।

इसके साथ ही 29 फरवरी के आसपास भी बारिश की संभावना मौसम विभाग में जताई है इसलिए आज से इस बात की पूरी संभावना है कि फरवरी माह में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड नया बन सकता है इस साल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here