Home छत्तीसगढ़ ड्रग विभाग ने गौतम मेडिकल स्टोर में छापामारी कर 20 लाख की...

ड्रग विभाग ने गौतम मेडिकल स्टोर में छापामारी कर 20 लाख की दवा जब्त की

939
0
प्रतिबंधित दवा सेफ-ए जेड की ब्रिकी करने वाले देवपुरी स्थित गौतम मेडिकल स्टोर में औषधि विभाग की टीम ने छापामार कार्यवाही कर 20 लाख रूपए की दवा जब्त की।

रायपुर। औषधि विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लंबे अरसे से देवपुरी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री खुले आम की जा रही थी। सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर औषधि विभाग द्वारा देवपुरी के गौतम मेडिकल स्टोर में छापामार कार्यवाही कर प्रतिबंधित दवा सेट ए जेड नामक 20 लाख रूपए की कीमत की दवा जब्त की गई। ज्ञातव्य है कि प्रतिबंधित दवाओं को देश भर में बेचने पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रतिबंधित दवाओं को निर्मित करने वाले फार्मूले को भी प्रतिबंधित किया गया है। बावजूद इसके गुडिय़ा नाम की प्रतिबंधित दवा सेट ए जेड (कोड वर्ड) को जब्त कर मेडिकल स्टोर को सीलबंद किया गया है। औषधि प्रशासन के जिम्मेदारों एवं टीम में शामिल सदस्यों के अनुसार उक्त प्रतिबंधित दवा की 55 लाख से भी ज्यादा गोलियां अब तक प्रदेश में खपाई जा चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here