Home मनोरंजन अजय की तान्हाजी का नया रेकॉर्ड, पीछे छूट गईं सलमान-रणबीर जैसे स्टार्स...

अजय की तान्हाजी का नया रेकॉर्ड, पीछे छूट गईं सलमान-रणबीर जैसे स्टार्स की फिल्में

527
0

इस साल जनवरी में रिलीज हुई डायरेक्टर ओम राउत की फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है। अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान की फिल्म डोमेस्टिक सर्किट में 275 करोड़ की ओर बढ़ रही है।

रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने अब तक कई रेकॉर्ड्स कायम कर दिए हैं और महाराष्ट्र में बाहुबली 2 के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। पीरियड ड्रामा ने अब तक करीब 141 करोड़ का बिजनस कर लिया है और इसकी कमाई जारी है।

अजय की तान्हाजी आमिर की दंगल को करीब 37 करोड़ के अंतर से पीछे छोड़ दिया है। भले ही 185.76 करोड़ की कमाई करने वाली प्रभास की बाहुबली 2 काफी आगे हो लेकिन फिर भी तान्हाजी ने सलमान खान, रणबीर कपूर और दूसरे बड़े स्टार्स की फिल्मों को महाराष्ट्र में पीछे छोड़ दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here