Home छत्तीसगढ़ नेशनल हाइवे पर धंसी सड़क, दस फीट गहरे गड्ढे में समा गई...

नेशनल हाइवे पर धंसी सड़क, दस फीट गहरे गड्ढे में समा गई चलती कार

911
0

भिलाईनगर। नेशनल हाइवे 53 पर मंगलवार सुबह अचानक सड़क धंसने से एक बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर चलती कार अचानक जमीन धंसने से 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। वो तो गनीमत रही कि, कार सवार इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गया, लेकिन कार पूरी तरह से डैमेज हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाइवे 53 से रायपुर की ओर से एक कार सवार भिलाई आ रहा था। इसी बीच खुर्सीपार डबरापारा के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नजदीक अचानक सड़क धंस गई। सड़क धंसने से कार सवार सीधे दस फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। जिसे पुलिस और ब्रिज निर्माण के काम में लगे मजदूरों और क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। तब जाकर कार सवार ने राहत की सांस ली।

दो घंटे की बीच दूसरी बार धंसी सड़क

खुर्सीपार डबरापारा के नजदीक नेशनल हाइवे 53 पर फ्लाईओवर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। जिसके चलते नेशनल हाइवे को जोड़ते हुए साइड रोड से वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की गई है पर आज सुबह दो घंटे के अंदर दूसरी बार यह सड़क धंस गई। एक और कार चालक, गाड़ी समेत गड्ढे में जा गिरा। इधर सड़क धंसने की घटना से हड़कंप मच गया। लोगों ने आक्रोशित होकर ठेकेदार और नेशनल हाइवे से संबंधित कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांँग कर डाली। वहीं ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए। हादसे के बाद थोड़ी देर के लिए सड़क पर जाम लग गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here