Home छत्तीसगढ़ चर्चित आबकारी ओएसडी त्रिपाठी के बंगले पर आयकर की दबिश

चर्चित आबकारी ओएसडी त्रिपाठी के बंगले पर आयकर की दबिश

967
0

भिलाईनगर। आयकर विभाग की टीम ने इस्पात नगरी भिलाई के सेक्टर 9 बंगले में छापामारी के दौरान आबकारी विभाग के ओएसडी अरुणपति त्रिपाठी के मिली डायरी व अन्य दस्तावेजों से कई महत्वपूर्ण जानकारी में शराब के लेनदेन का ब्यौरा सहित अनेक संदिग्ध लेन-देन की जानकारी हाथ लगी है।

इनकम टेक्स की टीम ने आज सुबह टाउनशिप के सेक्टर 9 में आबकारी विभाग के ओएसडी के बंगले पर छापा मारा। सुबह-सुबह 7 बजे के करीब 5 गाडिय़ों में रायपुर विमानतल से सीधा सेक्टर 9, सड़क एसपीए, बंगला नं-1ए में पहुँची आयकर विभाग की टीम ने घर से न किसी को बाहर जाने दिया और न ही किसी को अंदर आने दिया। छापा की इस कार्यवाही का स्थानीय आयकर विभाग और पुलिस को भनक तक नहीं लग पायी। आयकर विभाग की टीम ने अपने साथ सीआरपीएफ की टीम को लेकर भिलाई पहुँचे थे। छापा की कार्यवाही समाचार लिखे जाने तक जारी है। बताया जाता है कि, आयकर विभाग को आबकारी विभाग के ओएसडी के यहाँ काफी आपत्तिजनक दस्तावेज के साथ-साथ एक डायरी भी हाथ लगी है जिसमें कोड वर्ड में कई रसूखदार राजनेताओं के नाम व राशि का उल्लेख है।

साथ ही साथ कम्प्युटर और लैपटॉप में भी कई महत्वपूर्ण जानकारी टीम के हाथ लगी है। सेक्टर 9 बंगले में छापे की कार्यवाही की जानकारी मिलते ही टाउनशिप में सनसनी फैल गई। इस दौरान कुछ और रसूखदार नेताओं के निवास पर आयकर छापे की खबर इस कदर फैली की मीडिया कर्मी इधर से उधर भागते नजर आये। काफी समय के पश्चात इस बात की पुष्टि हुई कि, अन्य किसी रसूखदार नेता के यहाँ आयकर की दबिश नहीं हुई है। केवल आबकारी विभाग के ओएसडी व बेवरेज कॉर्पोरेशन के प्रबंध निर्देशक अरूणपति त्रिपाठी के बंगले पर ही छापा की कार्यवाही जारी है। जानकारी के अनुसार इन्कम टैक्स की छापेमारी में करोड़ों की नकदी और निवेश के महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बरामदगी की खबर है। लेकिन अधिकृत तौर पर बरामद रकम का ब्यौरा सामने नहीं आया है। इस बीच खबर है कि आबकारी विभाग के ओएसडी अरूणपति त्रिपाठी के सेक्टर 9 बंगला पर आयकर छापे में एक डायरी मिली है। इस डायरी में शराब परिवहन और रकम का ब्यौरा शामिल है ।

बताया जा रहा है कि, डायरी में कुछ मेयर, कुछ विधायकों के अलावा आबकारी विभाग के चर्चित अफसरों की जानकारी भी दर्ज है। फि़लहाल छापामार कार्रवाई में शामिल अफसरों ने इस डायरी में दर्ज इबारत की व्याख्या खुद त्रिपाठी से सुनने की ललक जाहिर की ह। बताया जाता है कि भिलाई स्थित उनके बंगले में सुबह 7 बजे से ये कार्रवाई जारी है। आधा दर्जन से अधिक आयकर विभाग के अधिकारी बंगलें में मौजूद हैं। अरूणपति त्रिपाठी बीएसएनल से प्रतिनियुक्ती पर आबकारी विभाग में पदस्थ हैं। यह भी जानकारी आ रही है कि, अरुणपति त्रिपाठी के विदेश दौरों और विदेशी मुद्रा की खरीद-फरोख्त के दस्तावेज भी बरामद हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here