Home देश बिहार: पटना में 7वीं की छात्रा से अपहरण के बाद गैंगरेप, 1...

बिहार: पटना में 7वीं की छात्रा से अपहरण के बाद गैंगरेप, 1 गिरफ्तार

447
0
file photo

पटना:- बिहार की राजधानी पटना में गैंगरेप की घटना सामने आई है जिससे हड़कंप मच गया है। यहां एक बच्ची को पहले किडनैप किया गया और फिर गैंगरेप किया गया। पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। बताया गया है कि अभी तीन और आरोपियों की तलाश है।

मामला राजधानी पटना के पत्रकारनगर पुलिस स्टेशन का है। यहां सातवीं क्लास में पढ़ने वाली बच्ची का कोचिंग जाते समय अपहरण किया गया और फिर गैंगरेप को अंजाम दिया गया। स्टेशन हाउस ऑफिसर प्रमोद कुमार ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक अभी तीन आरोपी फरार चल रहे हैं और उनकी तलाश की जा रही है। वहीं, घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने पुलिस स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन किया। बताया गया है कि छात्रा के गायब होने के बाद परिजन उसे ढूंढते हुए एक पार्क में पहुंचे तो बच्ची बेहोश अवस्था में मिली। उसने बाद में आपबीती सुनाई तो आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here