Home छत्तीसगढ़ शिक्षक के साथ मारपीट, रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा संयुक्त शिक्षक संघ

शिक्षक के साथ मारपीट, रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा संयुक्त शिक्षक संघ

630
0
file photo

 मामला बसना थाना का, प्रार्थी की शिकायत पर दो के खिलाफ मामला दर्ज

महासमुंद। बसना के प्राथमिक शाला टिकरापारा के एक शिक्षक से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद प्रार्थी ने संयुक्त शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के साथ मिलकर बसना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना बुधवार की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को प्राथमिक शाला टिकरापारा बसना के प्रधान पाठक कामायनी दास व रत्ना जगत द्वारा कृमिनाशक (एल्बेंडाजोल) दवा बच्चों को खिलाया गया। दवा के सेवन के बाद एक बच्ची की घर जाने के बाद तबीयत बिगडऩे लगी। तत्पश्चात उसके परिजन उसे प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसना लेकर गए।

वहीं उसी शाम इसी बात की जानकारी स्कूल में पदस्थ आशीष सोनी को लगी तो वे बच्ची को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। लेकिन यहां मौजूद बच्ची के अभिभावक राजू नायक और उसका भाई किशन नायक ने शिक्षक की पिटाई कर दी। इस दौरान अस्पताल परिसर में बीएमओ भी मौजूद थे और वे भी धक्का मुक्की के शिकार हुए। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही संयुक्त शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विजय धृतलहरे और विकास खंड अध्यक्ष नीलाम्बर नायक अन्य पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे।शिक्षकों ने आशीष को सुरक्षा प्रदान की और थाना लेकर पहुंचे। यहां शिक्षक की लिखित शिकायत पर पुलिस ने राजू नायक व किशन नायक के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। इधर, संयुक्त शिक्षक संघ बसना ने शासन के इस प्रकार के कार्यक्रम का विरोध करने और अपराधियों को गिरफ्तारी नहीं होने पर स्कूलों में तालाबंद करने की चेतावनी दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here