जांजगीर चाम्पा। जिले के मुलमुला पुलिस ने स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी ट्रक ड्राइवर को अभिषेक चैहान पिता रामकृष्ण गिरिफ्तार कर लिया है। वही आरोपी ट्रक ड्राइवर अभिषेक चैहान ग्राम शंकर पूरी जिला बलिया उतर प्रदेश का बताया जा रहा है गिरिफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।
इस संबंध में पुलिस के मुताबिक नाबालिक लड़की अपने घर जा रही थी की अचानक रास्ते मे लड़की को देख ट्रक ड्राइवर अभिषेक चैहान पिता रामकृष्ण ने गाड़ी रोक उससे पामगढ़ घुमाकर लाता हु, बोल कर उससे ट्रक में बैठा किया वही पहले से थोड़ी जान पहचान होने के कारण नाबालिक ट्रक में बैठ गयी। जिसके बाद आगे जाकर पकरिया मोड़ के पास आरोपी अभिषेक चैहान ने जान से मारने की धमकी देते हुए शीशे में कंबल लगा कर नाबालिक को जान से मारने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया और उससे छोड़ कर चला गया।
जिसके बाद नाबालिक लड़की अपने परिजन के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई वही रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने विवेचना में लेते हुए वही पुलिस ने आरोपी अभिषेक चैहान को लाफार्ज सीमेंट के पास से गिरिफ्तार कर लिया है और आरोपी अभिषेक चैहान को न्यायिक रिमांड में भेजा गया गया है।



