सुकमा। जिला पुलिस बल को शनिवार को बड़ी सफलता मिली है। सीएनएम डिप्टी कमांडर समेत 04 नक्सली ने आत्मसमर्पण कर दिया है। बताया गया कि ये तीनों महिला कांगेर घाटी इलाके में लंबे समय से नक्सल वारदातों को अंजाम देने में सक्रिय थे। सभी नक्सलियों ने एसपी शलभ सिन्हा की मौजूदगी में आत्मसमर्पण किया है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को एसपी सुकमा समक्ष सीएनएम डिप्टी कमांडर विट्टे हिड़मे, कारम हिड़मे सीएनएम सदस्य, कवासी कोसी सीएनएस सदस्य एवं गोंदसे जोगा डॉ टीम का सदस्य सहित 04 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन नक्सलियों के विरूद्ध कई थानों में सड़क खोदने, बैनर, पोस्टर लगाने के आरोप के मामले दर्ज हैं। छग शासन की योजनाओं से प्रभावित होकर तथा नक्सलियों के गलत विचार धाराओं से परेशान होकर चारों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।



