Home बिलासपुर संभाग कोरबा 15 लोगों का 35 लाख टैक्स बकाया, कुर्की नोटिस जारी

15 लोगों का 35 लाख टैक्स बकाया, कुर्की नोटिस जारी

575
0

कोरबा। नगर निगम संपत्ति कर जमा नहीं करने वालों के खिलाफ सघन अभियान चला रहा है। बकायादारों के नाम उजागर करने के बाद भी सकारात्मक पहल नहीं होने पर निगम ने 15 बकायादारों के खिलाफ कुर्की नोटिस जारी किया है। इन बकायादारों से 35 लाख रुपये निगम को टैक्स के रूप में लेना है।

वित्तीय वर्ष समापन में एक माह का वक्त शेष रह गया है। ऐसी स्थिति में सभी विभाग अपना टारगेट हासिल करने जुटे हैं। नगर निगम भी संपत्ति कर जमा नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान चला रहा है। जगह-जगह शिविर लगाने के बाद निगम ने बड़े बकायादारों के नाम भी उजागर किए। वहीं कई दुकानों को सीलबंद भी किया, पर निगम शत प्रतिशत राशि वसूल नहीं कर पा रही। अब बकायादारों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए निगम ने नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है।

इसकी शुरुआत कोरबा तथा टीपी नगर जोन से की गई। बताया जा रहा है कि निगम आयुक्त राहुल देव के निर्देश पर कोरबा जोन के 15 तथा टीपी नगर जोन के पांच बकायादारों के खिलाफ कुर्की नोटिस जारी किया गया है। इन बकायादारों से लगभग 35 लाख रुपये टैक्स के रूप में निगम को लेना है। इनकी ओर से राशि जमा नहीं की जाती है तो निगम से कुर्की का आदेश जारी किया जाएगा। नोटिस जारी होने के बाद कई बकायादारों में हड़कंप मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here