Home छत्तीसगढ़ सौम्या चौरसिया के घर फिर पहुंची सेंट्रल आईटी की टीम, जांच शुरू

सौम्या चौरसिया के घर फिर पहुंची सेंट्रल आईटी की टीम, जांच शुरू

881
0

भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव सौम्या चौरसिया के सूर्याविहार स्थित निवास पर मंगलवार को एक फिर से सेंट्रल आईटी की टीम ने दबिश दी है। आईटी टीम ने उपसचिव सौम्या चौरसिया के सामने मकान का सील खोला और आगे की कार्रवाई शुरू की।

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव सौम्या चौरसिया के सूर्याविहार स्थित निवास पर छापे के लिए सेंट्रल आईटी की टीम शुक्रवार को पहुंची थी। लेकिन घर पर ताला लगा होने के कारण टीम को दो दिन तक इंतजार करना पड़ा। शनिवार देर शाम आईटी टीम ने सौम्या चौरसिया के घर को सील कर दिया था। रविवार को सौम्या चौरसिया के पति अपने निवास पर पहुंचे और सीलिंग की कार्रवाई को गलत बताया। इसके बाद आज सुबह सौम्या चौरसिया की मौजुदगी में आईटी टीम ने घर का सील खोला और जांच शुरू की है। फिलहाल सेंट्रल आईटी की टीम उपसचिव के घर पर मौजूद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here