Home छत्तीसगढ़ दर्दनाक हादसा अनियंत्रित पिकअप वाहन पलटी 5 की मौत 25 से अधिक...

दर्दनाक हादसा अनियंत्रित पिकअप वाहन पलटी 5 की मौत 25 से अधिक घायल

895
0

रायकोट के पास हुआ हादसा

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर रायकोट के पास ग्रामीणों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 05 ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं 25 से अधिक घायल हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मांडवा के 40 से अधिक ग्रामीण पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 17बी 4111 में बैठकर तोकापाल साप्ताहिक बाजार जाने के लिए निकले थे, तभी रायकोट के पास अनियंत्रित होकर पीकप पलट गई। इस हादसे में 05 ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 25 से अधिक ग्रामीण घायल हुए हैं, जिन्हें डीमरापाल मेडि़कल कालेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायलों में कई ग्रामीणों की हालत गंभीर बनी हुई है। साप्ताहिक बाजार का दिन ग्रामीण क्षेत्रों में पीकप वाहन आवागमन का मुख्य साधन होता है, जिसमें एक गाड़ी में 50 से अधिक लोग सवार हो जाते हैं, अधिक लोग सवार होने के कारण कई बार ऐसे हादसे हो चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here