Home छत्तीसगढ़ सहायिका को टोनही कहा, दो महिलाओं पर केस

सहायिका को टोनही कहा, दो महिलाओं पर केस

508
0

महासमुंद। पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम तुरेंगा में आंगनबाड़ी सहायिका को टोनही कहने पर पुलिस ने दो महिला के खिलाफ टोनही प्रताडऩा अधिनियम 2005 की धारा 4के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार ग्राम तुरेंगा निवासी देवकी बाई दीवान गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पद पर पदस्थ है। गांव की भगवंतीन बाई दीवान के पति मंगलू दीवान काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। जिका इलाज के दौरान कार्तिक पूर्णिमा के समय मौत हो गया। इसी बात को लेकर 24 जनवरी शाम छह बजे मालती बाई दीवान एवं भगवंतीन दीवान टोनही कहकर लगातार प्रताडि़त कर झगड़ा करते थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर मालती बाई दीवान एवं भगवंतीन दीवान के खिलाफ अपराध दर्जकर जांच में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here