मांढऱ। धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टेकारी के नवनिर्वाचित युवा सरपंच खिलेन्द्र वर्मा (दद्दु) के सरपंच संघ अध्यक्ष चुने जाने पर क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है। ज्ञात हो कि नवनिर्वाचित सरपंचों ने हस्ताक्षर करते हुए अपना अध्यक्ष चुन खिलेन्द्र वर्मा पर विश्वास जताते हुए धरसींवा क्षेत्र का मिलकर विकास करने की बात कही है।
ज्ञात हो कि सरपंच संघ का अध्यक्ष चुने जाने हेतु ब्लॉक के सरपंचों की सहमति होना आवश्यक होता है। इसे लेकर 78 सरपंचों में 46 सरपंचों नं अपना समर्थन देते हुए अध्यक्ष मनोनित किया है। सरपंच संघ के युवा अध्यक्ष चुने जाने से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।



