Home छत्तीसगढ़ 9वीं की स्कूली छात्रा का अपहरण कर किया गैंगरेप

9वीं की स्कूली छात्रा का अपहरण कर किया गैंगरेप

486
0

पेंड्रा। पेंड्रा-गौरेला-मरवाही जिले में एक बार फिर नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पहले नाबालिग छात्रा का अपहरण किया गया, फिर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना मरवाही थाना क्षेत्र का है.

मंगलवार शाम 9वीं की छात्रा अपने घर के पास खेल रही थी. उसी दौरान दोनों वहां पहुंचे और छात्रा को उठाकर पास के ही सुनसान जगह ले गए. दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया. घटना को अंजाम देने के बाद वहां से भाग निकले. घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. जिसके बाद परिजन और पीड़िता रात करीब 2 बजे मरवाही थाने पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए तत्काल एक टीम मौके पर रवाना कर दी और गांव से आरोपी नाबालिग और हेमंत सिंह पोत्तम को गिरफ्तार कर लिया. दोनों से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here