Home छत्तीसगढ़ गोड़वाना समाज महासभा के लिए राज्यपाल को किया आमंत्रित

गोड़वाना समाज महासभा के लिए राज्यपाल को किया आमंत्रित

541
0

जगदलपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में पूर्व सांसद सोहन पोटाई के नेतृत्व में बस्तर गोंडवाना समाज के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को बस्तर संभाग गोंडवाना समाज समन्वय समिति द्वारा आगामी अप्रैल माह में बीजापुर में आयोजित होने वाले सामाजिक महासभा के लिए आमंत्रित किया है।
प्रतिनिधिमंडल ने आदिवासी समाज की विभिन्न समस्याओं की ओर राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट भी किया। राज्यपाल सुश्री उइके ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से कहा कि आदिवासियों के सामाजिक एवं आर्थिक आदि विषयों के परिप्रेक्ष्य में समाज के लोग संगठित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here