रांची। ओरमांझी स्थित बिरसा जैविक उद्यान में बड़ी घटना घटी है. पार्क घूमने के दौरान एक युवक बाघिन के बाड़े में गिर गिया. इसके बाद बाघिन ने 30 साल के युवक को मार डाला. घटना के बाद पार्क में अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. युवक के शव को बाड़े से निकाला गया. मृतक की पहचान नहीं हो पाई है.
पार्क कर्मचारी ने बताया कि जिस बाघिन ने युवक पर हमला किया, उसका नाम अनुष्का है. जैसे ही युवक बाड़े में गिरा, बाघिन ने उस पर हमला बोल दिया. गला काट डाला. इससे युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान की कोशिश जारी है.
युवक कैसे बाड़े में गिरा, फिलहाल इसकी जांच चल रही है. हालांकि सूचना है कि वह खुद बाड़े में कूद गया. क्योंकि एक दीवार और जाली को पार करने के बाद ही बाड़े तक पहुंचा जा सकता है. एक पार्ककर्मी ने बताया कि युवक बाघिन के बाड़े के केज के पास एक पेड़ पर झूल रहा था. इसी दौरान वह बाड़े में गिर गया. जिसके बाद बाघिन ने उसे मार डाला.



