Home मनोरंजन कृति सैनन ने दिखाई नए टैटू की एक झलक, फैंस हुए दीवाने

कृति सैनन ने दिखाई नए टैटू की एक झलक, फैंस हुए दीवाने

499
0

बॉलिवुड की खूबसूरत ऐक्ट्रेसेज में से एक कृति सैनन सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए फोटोज और विडियोज शेयर करती रहती हैं। कृति सैनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में उनके नए टैटू की एक झलक दिखाई दे रही है।

कृति सैनन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, ‘कुछ नया करने की शुरुआतÓ। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि ऐक्ट्रेस के कंधे पर ड्रेस से टैटू का कुछ पार्ट दिखाई दे रहा है। देखने में टैटू ‘केÓ की तरह दिखाई दे रहा है, जो उनके नाम का पहला अक्षर है। ऐक्ट्रेस अपने टैटू को एक रहस्य बनाए रखना चाहती है, क्योंकि उन्होंने तस्वीर में इसे सिर्फ ‘वीÓ जैसा दिखाया है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति सैनन की 2019 में लुका छिपी, अर्जुन पटियाला, हाउसफुल 4 और पानीपत जैसी फिल्में आईं। फिलहाल, वह अपकमिंग फिल्म मिमी की शूटिंग में बिजी हैं। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इंटेंस फिजिकल ट्रांसफर्मेशन के तहत कृति फिल्म मिमी के लिए 15 किलो वेट बढ़ाएंगी। अभी उनका वजन 56 किलो है और 15 किलो बढ़ाने के बाद वह 70 के ऊपर हो जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here