Home मनोरंजन शाहरुख के साथ काम नहीं कर रही हैं काजोल

शाहरुख के साथ काम नहीं कर रही हैं काजोल

500
0

पिछले काफी समय से शाहरुख खान सिल्वर स्क्रीन से गायब हैं और उनके फैन्स अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि शाहरुख अपनी अगली फिल्म राजकुमार हिरानी या राज और कृष्णा डीके या साउथ के फिल्म मेंकर ऐटली के साथ कर सकते हैं। हालांकि शाहरुख ने अभी तक अपनी अगली फिल्म की घोषणा नहीं की है लेकिन कुछ हालिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि शाहरुख ने कोई फिल्म साइन कर ली है और उनकी लीडिंग लेडी के तौर पर काजोल से संपर्क किया गया है।

काजोल ने बताया है कि उन्हें शाहरुख के साथ कोई फिल्म ऑफर ही नहीं हुई है। बता दें कि शाहरुख और काजोल ने इससे पहले दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम और दिलवाले जैसी फिल्मों में काम किया है।

बताया जा रहा है कि शाहरुख खान की राजकुमार हिरानी के साथ वाली फिल्म एक इमिग्रेशन ड्रामा बताया जा रहा है और ऐसी फिल्म शाहरुख ने कभी नहीं की है। एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि शाहरुख ने राज और कृष्णा डीके की फिल्म साइन कर ली है।

बता दें कि इससे पहले कहा जा रहा था कि शाहरुख पिछले 2 नवंबर को अपनी अगली फिल्म की घोषणा करेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों के साथ कुछ वक्त बिताना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्होंने कई फिल्मों की कहानियां सुनी हैं लेकिन अभी तक कोई फिल्म साइन नहीं की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here