Home मनोरंजन डब्बा बंद हुई वरुण धवन की मिस्टर लेले

डब्बा बंद हुई वरुण धवन की मिस्टर लेले

657
0

ऐक्टर वरुण धवन जनवरी में रिलीज हुई फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में नजर आए थे। इसके अलावा वह अपनी अपकमिंग फिल्म कुली नं. 1 की शूटिंग पूरी कर चुके हैं और यह फिल्म 1 मई को रिलीज होगी। वहीं, अब वरुण धवन की एक और फिल्म मिस्टर लेले को लेकर नई जानकारी सामने आई है। दरअसल, इस फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। फिल्म के डायरेक्टर शशांख खेतान ने इस बात की जानकारी दी है।

शशांक खेतान ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की पुष्टि की और लिखा, नमस्कार दोस्तों, मिस्टर लेले को लेकर मेरे पास एक जानकारी है। करण, वरुण और मैंने आपसी सहमति से इस फिल्म की शूटिंग को टालने का फैसला लिया है। ये एक बहुत ही शानदार स्क्रिप्ट है। उम्मीद है हम जल्द इस पर काम शुरू करेंगे। फिल्म में कई बड़े कलाकार हैं और इसके चलते तारीखों में तालमेल नहीं बैठ रहा था। फिल्म को शेड्यूल करना बहुत मुश्किल हो रहा था।
शशांक खेतान ने आगे लिखा मुझे यकीन है वरुण और मैं जल्द ही या तो मिस्टर लेले के लिए या किसी नई फिल्म के लिए फिर साथ आएंगे। उनके साथ फिल्म बनाना हमेशा मेरे जीवन का सबसे सुखद और संतुष्टि देने वाला अनुभव रहता है।

बता दें कि इस फिल्म की घोषणा जनवरी 2020 में की गई थी और यह जनवरी 2021 में रिलीज होने वाली थी। इससे पहले वरुण धवन और शशांक खेतान ने फिल्म हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया और फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में साथ काम कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here