रायपुर। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के पिता दखलु राम भगत का सोमवार सुबह 7 बजे रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। दखलू राम कुछ दिनों से स्वास्थ्य खराब होने की वजह से अस्पताल में भर्ती थे। हमें प्राप्त जानकारी के अनुसार दाह संस्कार मंत्री भगत के पैतृक गांव पार्वतीपुर में आज शाम किया जाएगा।



