Home छत्तीसगढ़ नक्सलियों ने पर्चा फेककर भाजपा और कांग्रेस नेता को जान से मारने...

नक्सलियों ने पर्चा फेककर भाजपा और कांग्रेस नेता को जान से मारने की धमकी दी … जनता का पैसा हड़पने का लगाया आरोप

954
0

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र के हारम चौक के पास आज तड़के सुबह नक्सली पर्चा मिला. जारी पर्चे में जिले के 6 भाजपा और एक कांग्रेस नेता को जान से मारने की धमकी दी गई है. दंतेवाड़ा के जिन नेताओं को जान से मारने की धमकी मिली है उनमें भाजपा जिला अध्यक्ष चैतराम अटामी, नंदलाल मुड़ामी, मनीष सुराना, विजय तिवारी, अभिलाष तिवारी, मुन्नाराम मरकाम का नाम शामिल है. वहीं एक कांग्रेस नेता अवधेश गौतम का भी सबसे अंत में लिखा गया है. इस कथित धमकी भरे पर्चे की जिम्मेदारी दक्षिण सब जोनल के नक्सलियों ने ली है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here