Home देश सनसनी खेज मामला: श्मसान से मुर्दे का हाथ काटा फिर घर आकर...

सनसनी खेज मामला: श्मसान से मुर्दे का हाथ काटा फिर घर आकर पत्नी से कहा इसे रात के खाने में बना दो…

525
0

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. जहां पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो इंसानी मांस खाने के लिए श्मसान से एक मुर्दे का हाथ काटकर घर लाया था. उसने कटा हाथ लाकर अपनी पत्नी को दिया और कहा इसे रात के खाने में बना दो. इंसान का हाथ देखकर उसकी पत्नी बेहोश हो गई. जब उस महिला को डॉक्टर के पास ले जाया गया तो उसने पूरी घटना का खुलासा कर दिया.

कई बार हमने कहानियों और किस्सों में नर पिशाच के बार में सुना और पढ़ा है. नर पिशाच वो लोग होते हैं जो इंसान का खून पीते हैं या उनका मांस खाकर जिंदा रहते हैं. बिजनौर के गांव टिककोपुर में ऐसा ही एक नर पिशाच पुलिस के हाथ आया है. जिसे इंसान का मांस खाना पसंद है. उस नर पिशाच का नाम है संजय ऊर्फ संजू होलिका दहन की रात उसकी पत्नी सुनीता को खाना बनाना था. उसने संजू से कुछ पकाने के लिए लाकर देने की बात कही.

पत्नी की बात सुनकर संजू अपने घर से कुछ दूर स्थित श्मशान घाट में जा पहुंचा. वहां एक चिता से वह एक मुर्दे का हाथ काटकर अपने संग घर ले आया. घर में आकर उसने पत्नी की तरफ वो इंसानी हाथ बढ़ाकर कहा कि इसे खाने में बना दो. लेकिन उसकी पत्नी सुनीता इंसान का कटा हाथ देखकर सुनीता बेहोश हो गई. इसके तुरंत बाद सुनीता को डॉक्टर के पास ले जाया गया.

जब सुनीता को होश आया तो उसने अपने पति संजू की करतूत डॉक्टर और ग्राम प्रधान को बताई. जिसे सुनकर उन सबके होश उड़ गए. प्रधान ने फौरन पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची और आरोपी संजू को गिरफ्तार कर लिया. अब पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में लगी है. पुलिस जानना चाहती है कि आखिर वह हाथ किसका था, जिसे संजू काट कर लाया था.

हालांकि प्राथमिक जांच के बाद बिजनौर के पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी युवक संजू मानसिक रोगी है. वह पड़ोस के श्मशान से वह एक इंसानी हाथ काट कर लाया था. जिसके चलते सूचना मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी संजू अपने पिता की हत्या करने के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here