Home छत्तीसगढ़ बैंक में चोरी करने घुसे आरोपी को पुलिस पकड़ा, पकड़ में आए...

बैंक में चोरी करने घुसे आरोपी को पुलिस पकड़ा, पकड़ में आए नाबालिग के 7 साथी अब भी हैं फरार

829
0

कोरिया:- जिले के मनेंद्रगढ़ स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा को लूटने आए नाबालिग को पुलिस ने पकड़ लिया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तब वह बैंक के अंदर ही था। बंदूक लेकर टीम बैंक के अंदर गई, बाहर से भी बैंक को घेरा गया और कुछ ही देर में नाबालिग को पकड़ लिया गया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। अब इसका वीडियो वायरल है। यह घटना बीते सोमवार को हुई थी। पकड़ में आए नाबालिग ने बताया कि उसके साथ अन्य 7 लोगों ने मिलकर बैंक लूटने का प्लान बनाया था मगर उन साथियों के आने से पहले पुलिस आ गई और मुझे पकड़ लिया गया।

सोचा छुट्‌टी है आराम से लूटेंगे
घटना में शामिल आरोपियों को लगा कि सोमवार को बैंक बंद रहेगा और नाबालिग के साथ एक अन्य युवक सुबह बैंक का ताला तोड़कर अंदर चले गए। सुबह करीब 9 बजकर 30 मिनट पर बैंक का गार्ड सुधीर श्रीवास्तव बैंक पहुंचा तो उसने मेन गेट पर ताला नहीं देखा, और दरवाजा अंदर से बंद था। उसने बैंक के पीछे जाकर देखा तो वह दरवाजा भी अंदर से बंद था। उसने कैशियर ऋषिकांत दुबे को सूचना दी। कैशियर ने पुलिस को बुलाया। इलाके के थाना प्रभारी तेजनाथ सिंह मौके पर पहुंचे। यहां पता चला कि बैंक के गार्ड की बंदूक अंदर ही है। पुलिस को लगा कि लुटेरे उस बंदूक का इस्तेमाल पुलिस पर हमला करने के लिए करेंगे, लिहाजा हथियार बंद पुलिस जवान भी पहुंचे।

जोर से धक्का देने पर बैंक का पिछला दरवाजा खुल गया। यहीं से जवान दाखिल हुए। बैंक के अंदर गार्ड की बंदूक रखी थी पहले उसे हटाया गया। लॉकर रूम के दरवाजे में लगा शीशा टूटा मिला। कैशियर ने बताया कि यहां 35 लाख रुपए रखे हैं। दस्तावेज बिखरे हुए थे। पुलिस की एक टीम स्टोर रूम की तलाशी लेने गई। इस दरवाजे को जैसे ही खोला गया अंदर कमरे में छिपा बैठा16 वर्षीय नाबालिग पुलिस की गिरफ्त में आ गया। लॉकर को जांचा गया उसमें रखे 35 लाख रूपए सुरक्षित पाए गए। नाबालिग ने बताया बैंक की छुट्‌टी सोचकर वो और उसका साथी आए थे, क्योंकि अगले दिन होली थी तो आराम से लॉकर काटकर रुपए निकाल लेंगे।

 

तीन दिन पहले की थी रेकी

पकड़ में आए नाबालिग ने बताया कि केशवाही (मप्र) निवासी 22 वर्षीय मुकेश तिवारी और वो 7 मार्च शनिवार को ट्रेन से मनेंद्रगढ़ आए और बैंक की रैकी कर यह जानकारी जुटाई कि रात में बैंक में कोई गार्ड नहीं रहता। उसने बताया कि 9 मार्च सोमवार की सुबह 4 बजे दोनों आरोपी बैंक में दाखिल हुए। कुछ देर बाद मुकेश ने कहा कि वह लॉकर काटने का औजार व अन्य साथियों को लेकर लौटेगा और चला गया। पुलिस को नाबालिग के पास से दो पेज भी मिले हैं, इसमें पूरी प्लानिंग लिखी गई थी। अब फरार आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here