Home छत्तीसगढ़ 14 मार्च तक इन इलाकों में बारिश की संभावना… छत्तीसगढ़ के 10...

14 मार्च तक इन इलाकों में बारिश की संभावना… छत्तीसगढ़ के 10 जिलों के लिए जारी हुई अलर्ट

579
0
file photo

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 14 मार्च तक लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में अगले 24 घंटे में मौसम में बदलाव दिखा था। मौसम में ये बदलाव 14 मार्च तक लिए महसूस किया जायेगा। पिछले 24 घंटे में उत्तर और पूर्व मध्यप्रदेश के अलावे छत्तीसगढ़ में बारिश हुई थी। छत्तीसगढ़ के जिन जिलों में बारिश की चेतावनी दी गयी है, उनमें बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, महासमुंद, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर, सूरजपुर और सरगुजा में 11 से 14 मार्च तक बूंदाबांदी होती रहेगी। वहीं बारिश के साथ ओले और सर्द हवाओं की भी चेतावनी दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here