Home छत्तीसगढ़ एसटीएफ जवान ने खुद को गोली मारकर किया आत्महत्या

एसटीएफ जवान ने खुद को गोली मारकर किया आत्महत्या

519
0
file photo

दंतेवाड़ा- जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में एसटीएफ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है.बताया जा रहा है कि एसटीएफ का जवान रामाराम स्वामी पोटली कैम्प में तैनात था सुबह करीब साढ़े 4 बजे जवान ने बैरक के बाहर निकल कर अपने सर्विस रायफल AK 47 से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.जवान रामाराम स्वामी राजस्थान का रहने वाला था,फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.आत्महत्या का कारण अज्ञात है.दन्तेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि जवान देर रात से परेशान नजर आ रहा था लगातार किसी से फोन पर चर्चा कर रहा था.जवान के फोन का कॉल डिटेल निकाला जा रहा है जांच के बाद आत्महत्या के कारणों का पता चल पायेगा ।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here