Home छत्तीसगढ़ टायर फटने से बाराती वाहन पलटा, दो युवक की मौत

टायर फटने से बाराती वाहन पलटा, दो युवक की मौत

1023
0

रामानुजगंज। रामचंद्रपुर रोड स्थित टकिया मोड़ के निकट आज सुबह एक बाराती वाहन का टायर फटने से तेज रफ्तार वाहन पलट गया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं चार अन्य बुरी तरह से घायल हो गए। घटना आज सुबह करीब 7.30 बजे की है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम बरवाही के मोहम्मद आसीन के पुत्र तौहीद रजा की शादी जरही थाना डंडई झारखंड में लगी थी। परिजन 11 मार्च को ही झारखंड चले गए थे। आज सभी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सफारी वाहन सीजी 05 सीएस 8320 में का टायर टकिया मोड़ के पास फट गया। इससे वाहन में सवार दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में ग्राम आनंदपुर के खुर्शीद पिता हैदर अली उम्र 22 वर्ष हसबुल्ला पिता स्वर्गीय अकबर उम्र 25 वर्ष की हैं। वहीं ग्राम बरवाही के नकीब अंसारी पिता सुल्तान उम्र 27 वर्ष व आनंदपुर के बिलाल अंसारी पिता अख्तर अली उम्र 28 वर्ष, कुदुस पिता खादिम उम्र 25 वर्ष घायल हो गए। जिन्हें तत्काल रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया घटना की सूचना पर मौके पर एसआई अश्वनी पांडे प्रधान आरक्षक विकास कुजूर आरक्षक गोपालराम अमित अजय पाल नरेंद्र सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here