Home छत्तीसगढ़ राज्यसभा के लिए छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों का ऐलान…. फुलोदेवी नेताम और केटीएस...

राज्यसभा के लिए छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों का ऐलान…. फुलोदेवी नेताम और केटीएस तुलसी होंगे प्रत्याशी…

915
0

रायपुर। राज्यसभा उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष फुलोदेवी नेताम को राज्यसभा का कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है, वहीं सुप्रीम कोर्ट के वकील और कानून के जानकार केटीएस तुलसी को राज्यसभा भेजेगी। इस बार राज्यसभा के लिए मोतीलाल वोरा को कांग्रेस ने राज्यसभा नहीं भेजने का फैसला लिया है।

आपको बता दें कि प्रदेश में दो सीटें राज्यसभा की खाली हो रही है। एक सीट पहले भाजपा की थी, लेकिन मौजूदा संख्या बल के हिसाब वो सीट भी अब कांग्रेस के पास चली आयी है। मोतीलाल वोरा और रणविजय सिंह जूदेव की सीट पर इस बार फुलोदेवी नेताम और केटीएस तुलसी को राज्यसभा भेजा जायेगा।

आपको बता दें कि पार्टी की तरफ से अब तक किसी भी आदिवासी को राज्यसभा नहीं भेजा गया था। पिछली बार छाया वर्मा को ओबीसी वर्ग से राज्यसभा भेजा जा चुका था, लिहाजा इस बार ओबीसी वर्ग से अलग आदिवासी वर्ग की महिला को राज्यसभा भेजने का फैसला पार्टी ने किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here