Home छत्तीसगढ़ मोटरसायकल चोरी का आरोपी गिरफ्तार

मोटरसायकल चोरी का आरोपी गिरफ्तार

548
0

भिलाईनगर। दो जिलों में चोरी का आरोपी नंदनी पुलिस की गिरफ्त में है। थाना जगदलपुर कोतवाली से चोरी की मोटरसायकल पुलिस ने आरोपी से बरामद किया। नंदनी थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि, मुखबीर से सूचना मिली कि, एक व्यक्ति मोटरसायकल सस्ते में बिक्री हेतु तीन बत्ती चौक के पास ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर से घेराबंदी करके आरोपी को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मजहर अली पिता मो.खलील, 35 साल, केलाबाड़्ी दुर्ग का होना बताया। आरोपी से पूछताछ में 17 दिसंबर को जगदलपुर से चोरी गया मोटरसायकल सीजी 17 केएस 2632 को बरामद किया गया। इसी प्रकार आरोपी ने 10 फरवरी 2020 को बिरेभाठा में खानकाह आश्रम की दान पेटी से 6 हजार 9 सौ रूपये चोरी होना भी स्वीकार किया। पुलिस ने अपराध क्रं. 38/2020 धारा 356, 454, 380 भादवि के तहत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here