Home छत्तीसगढ़ लोक निर्माण मंत्री ने नवा रायपुर में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के आवास...

लोक निर्माण मंत्री ने नवा रायपुर में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के आवास निर्माण की प्रगति का जायजा लिया

552
0

रायपुर। लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज नवा रायपुर के सेक्टर-24 में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री आवास और मंत्रियों के आवास निर्माण की प्रगति का जायजा लिया। सेक्टर 24 में आवासों के प्लिंथ एरिया का कार्य पूर्ण होने के साथ ही भू-तल छत का 25 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है, बाकि कार्य प्रगति पर है। लोक निर्माण मंत्री ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों के आवास निर्माण की विस्तृत ड्राइंग का अध्ययन किया और विभागीय अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ आवास निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव लोक निर्माण सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, प्रमुख अभियंता डी.के. अग्रवाल एवं मुख्य अभियंता एस.के. शर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here