Home छत्तीसगढ़ कुकानार पुलिस ने थाने में करवाई शादी…  सामाजिक सरोकार को पूरा करते...

कुकानार पुलिस ने थाने में करवाई शादी…  सामाजिक सरोकार को पूरा करते दोनों पक्षों राजी करने में सफल रही पुलिस

504
0

सुकमा। जिले के कुकानार पुलिस थाने में एक प्रेमी जोड़ा परिजनों से परेशान होकर पुलिस की शरण में पहुंचा और शादी करवाने की गुहार लगाई। पुलिस ने दोनों की फरियाद सुनी और उनके परिजन व समाज के लोगों को बुलाया। इसके बाद दोनों पक्षों को शादी के लिए राजी किया। फिर बाराती और घराती बनकर पुलिसकर्मियों ने दोनों की शादी थाने में ही करवाई गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, कुकानार थाना क्षेत्र के महिमा गांव का एक प्रेमी जोड़ा कोसा मुचाकि पिता बुधरा कवासी और कुमारी मासे मड़कामी पिता गंगा मड़कामी थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी विनोद एक्का को अपनी समस्या बताई। दोनों ने बताया कि वे आपस में प्रेम करते हैं। दोनों सजातीय और बालिग होने के बादवजूद भी परिजन इस शादी को लेकर नाखुश थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों और समाज प्रमुखों को थाने बुलाया गया। उसके बाद दोनों पक्षों व समाज प्रमुखों को समझाइश दी गई। इसके बाद परिजन राजी हुए। फिर थाने में ही दोनों की शादी रचाई, जिसमें आधे पुलिस वाले घराती बने तो आधे पुलिस वाले बाराती बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here