रायपुर। राजधानी के शंकरनगर ओवरब्रिज के पास एक व्यक्ति ने पेड़ में फ ांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण पता नही चल पाया है। खम्हारडीह थाना पुलिस ने मामलें में मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार रवि कुमार डोंगरे (40 साल) शंकर नगर ओव्हर ब्रीज के पास ही 13 नंबर बंग्ले में काम करता था।
रविवार की सुबह आसपास के लोगों ने उसकी लाश वहीं स्थित खाली प्लाट में आम के पेड़ पर लटकी देखी और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उतारकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ने आत्महत्या क्यों की इसका पता नही चल पाया है। मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। घरवालों के अनुसार मृतक शराब पीने का आदि जिसके कारण पत्नी से उसका तलका हो चुका था और तनाव में रहता था।



