
रायपुर। दुनियाभर भर में भय का वातावरण बनाने वाला कोरोना वायरस के खौफ का असर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में भी दिखा। सत्र में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों सहित सत्ता व विपक्ष के कई विधायक भी इस भयंकर वायरस से बचाव हेतु मास्क लगाकर पहुंचे। दुनिया के कई देशों में फैल चुका कोरोना वायरस से अभी तक छत्तीसगढ़ बचा हुआ है। कोरोना से पीडि़त होने का अब तक यहां एक भी मामला सामने नहीं आया है।
प्रदेश में खरतनाक वायरस ना आ सके इस दिशा में राज्य सरकार द्वारा ना केवल कोरोना से बचाव हेतु लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है बल्कि कई महत्वपूर्ण आदेश भी जारी किए है। जिसके तहत प्रदेशभर के स्कूल-कॉलेजों, उद्यानों, सिनेमाघरों सहित कई अन्य सामाजिक संस्थाओं को 31 मार्च तक बंद रखने के निर्देश दिए हुए है। ज्ञात हो कि कोरोना के चलते विधानसभा भी 25 मार्च तक स्थगित करने का निर्णय पूर्व में विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति द्वारा लिया गया है, हालांकि इसकी नियमानुसार घोषणा सदन में नहीं हो पायी थी। आज विधानसभा का सत्र की बैठक हुई है। इस बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित उनके मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों के अलावा सत्ता एवं विपक्ष के कई विधायक भी कोरोना से बचाव हेतु मास्क लगाकर विधानसभा पहुंचे।


