Home छत्तीसगढ़ बाराती पिकअप वाहन हुआ दुर्घटना का शिकार, दो की मौत….. आधा दर्जन...

बाराती पिकअप वाहन हुआ दुर्घटना का शिकार, दो की मौत….. आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

580
0

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने एक पिकप में जा रहे लोग दुर्घटना के शिकार हो गए। घटना में 2 की जहां मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं ।
जशपुर जिले में आये दिन मालवाहक गाड़ी पिकअप में सवारी ठूंस ठूंस कर भरने और ड्राइवर की लापरवाही से कई लोगो की जान आये दिन जा रही है।

सोमवार सन्ना क्षेत्र में एक पिकअप हादसे में दो की मौत हो गयी है। वहीं चार को बगीचा रिफर किया गया है और दर्जनों घायल अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना पहुंचे हैं। वहीं बताया जा रहा है की लड़के के लिए सीतापुर सरमना से मेहमान लरंगा गाँव आ रहे थे। तभी ड्राइवर की लापरवाही से गाडी पेड़ में टकरा गयी और मौके पर ही दो युवक की मौत हो गयी और कुछ को रिफर किया गया है। वहीं घायल अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना में एक दर्जन से अधिक लोगों का इलॉज किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here