Home छत्तीसगढ़ एक ही फंदे पर लटककर युवक-युवती ने दी जान

एक ही फंदे पर लटककर युवक-युवती ने दी जान

559
0

जांजगीर चाम्पा। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम कुरयारी के अमरियाखार में बीती रात युवक-युवती ने एक ही फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, इससे ग्रामीणों में जोरदार आक्रोश व्याप्त हो गया है।

सूत्रों ने बताया कि ग्राम कुरयारी में ही रहने वाले एक 22 वर्षीय युवक तथा 18 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों के चलते बबूल पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों ने एक ही फंदे का उपयोग करते हुए फांसी लगाई है, इससे ग्रामीणों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। घटना बीती रात की है, सुबह जब ग्रामीणों ने दोनों को फांसी पर लटके देखा तो तत्काल शिवरीनारायण थाना पुलिस को सूचना दी। लेकिन सूचना मिलने के घंटों बाद तक पुलिस के मौके पर न पहुंचने से ग्रामीणों में जोरदार आक्रोश व्याप्त हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here