Home छत्तीसगढ़ पद्मविभूषण तीजन को मिला लोक निर्मला सम्मान

पद्मविभूषण तीजन को मिला लोक निर्मला सम्मान

1134
0

भिलाईनगर। अंतर्राष्ट्रीय पंडवानी गायिका भिलाई निवासी श्रीमती तीजन बाई का गत दिनों उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा सम्मानित किया गया। लोक गायिका तीजनबाई को उत्तर प्रदेश द्वारा लोक निर्मला सम्मान सोनचिरैया संस्था की ओर से पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई को लोक निर्मला सम्मान से नवाजा गया।

सम्मान के तौर पर उन्हें उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक लाख रुपए और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। संस्था की ओर से लोक संस्कृति के उत्थान में बेहतर काम करने के लिए यह सम्मान दिया गया है। लोक निर्मला सम्मान हर साल दिया जाएगा। पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित तीजन बाई ने समारोह में पंडवानी की प्रस्तुति भी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here